akhbaar update

रांझी में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला, दो आरोपियों पर केस

 


बड़े पत्थर इलाके में सिगरेट पीने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के बड़ा पत्थर में सिगरेट पीने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। पेट में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले शासकीय सिविल अस्पताल रांझी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया।

फोन करने की बात पर हुआ झगड़ा

पुलिस के अनुसार, पुरानी बस्ती झंडा चौक रांझी निवासी 19 वर्षीय अंशुल चौधरी निजी काम करता है। 17 सितंबर की रात करीब 8:30 बजे वह बड़ा पत्थर में मेजर किराना के पीछे सिगरेट पी रहा था। इसी दौरान उसने अमर के बड़े भाई के दोस्त रोहित सेन को फोन कर बताया कि अंशुल सिगरेट पी रहा है।

अंशुल के मुताबिक, रोहित ने फोन पर उससे पूछा कि उसने यह बात क्यों बताई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच धक्का-मुक्की और विवाद हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

दोस्त को बुलाने के बाद फिर हुआ हमला

कुछ देर बाद अमर ने अपने दोस्त काला चौधरी को वहां बुला लिया। अंशुल का आरोप है कि काला के आने के बाद अमर और काला दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान काला चौधरी ने चाकू से अंशुल के पेट के दाहिने हिस्से में वार कर दिया।

चाकू लगने से अंशुल घायल होकर चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर रोहित सेन, सचिन बेन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख अमर और काला चौधरी वहां से भाग गए।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घायल अंशुल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मेडिकल कॉलेज में पुलिस को दिए बयान के आधार पर रांझी पुलिस ने अमर और काला चौधरी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296(बी), 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp