akhbaar update

रानीताल गणेश पंडाल के पीछे चल रहा था जुआ, 7 जुआरी गिरफ्तार; 1.20 लाख रुपए जब्त

 


जबलपुर। रानीताल गेट नंबर-1 के पास गणेश पंडाल में सजावट का काम चल रहा था। इसी पंडाल के पीछे कुछ लोग ताश के पत्तों पर हजारों रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। सूचना मिलने पर लार्डगंज और विजय नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से दबिश देकर 7 जुआरियों को पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी लार्डगंज नवल आर्य और थाना प्रभारी विजय नगर धीरज राज के नेतृत्व में स्टाफ ने रानीताल गेट नंबर-1 के सामने गणेश पंडाल के पास घेराबंदी की। पुलिस को मौके पर कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेलते मिले। टीम ने सभी को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम संजय राजपूत निवासी रानीताल गेट नंबर-1, राहुल चौबे निवासी जगदीश अखाड़े के पीछे रानीताल, सत्यम श्रीवास निवासी यादव कॉलोनी, देवेंद्र कुमार सोंधिया, नवीन टेंट हाउस, आशीष पटेल निवासी रानीताल गेट नंबर-1 के पास, शिवा यादव निवासी एकता चौक और गोविंदा सोनी निवासी सूजी मोहल्ला बताए।

पुलिस ने जुआरियों के पास से मौके पर लगी फड़ से 1 लाख 20 हजार 200 रुपए नकद बरामद किए। सभी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp