akhbaar update

जेईसी के छात्र ने हॉस्टल में फांसी लगाकर की आत्महत्या, सप्लीमेंट्री आने के बाद तनाव में था

 


साथियों के बाहर जाने के बाद कमरे में उठाया कदम

जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में गांधी व्यायामशाला के पास स्थित निजी हॉस्टल में जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल संकाय के छात्र ओम पांडे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह चार वर्षीय पाठ्यक्रम के सातवें सेमेस्टर में अध्ययनरत था। घटना के समय उसके कमरे में रहने वाले दो अन्य छात्र बाहर गए हुए थे।

रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के अनुसार, दोनों छात्र जब वापस हॉस्टल लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद आसपास के लोगों को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ाई में होशियार था ओम

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ओम पढ़ाई में अच्छा छात्र था। कुछ समय पहले उसकी तबीयत खराब हुई थी, जिसके चलते उसकी पढ़ाई और परीक्षाएं प्रभावित हुईं। इसके बाद कुछ विषयों में उसकी सप्लीमेंट्री आ गई थी। पुलिस के अनुसार, इसी वजह से वह मानसिक तनाव में चल रहा था।

कमरे से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

घटना के समय ओम कमरे में अकेला था। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट या पत्र नहीं मिला है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ओम अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पुलिस परिजनों, दोस्तों और हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों से पूछताछ कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp