akhbaar update

33 हजार करोड़ की योजनाओं को कैबिनेट की मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगी गति



भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में करीब 33 हजार करोड़ रुपये की विभिन्न विभागों की योजनाओं को निरंतरता देने का निर्णय लिया गया। इस फैसले से प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

कई विभागों की योजनाएं रहेंगी जारी

कैबिनेट बैठक में सरकार ने स्पष्ट किया कि इस राशि के माध्यम से अलग-अलग विभागों की कई महत्वपूर्ण योजनाओं को जारी रखा जाएगा। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाना और विकास कार्यों को गति देना है।

सरकार का कहना है कि इस निर्णय से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आम लोगों को भी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update