akhbaar update

अवैध नल कनेक्शन होंगे वैध, 12 सितंबर की लोक अदालत से पहले बकाया कर जमा करने पर जोर

 


जबलपुर। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने नगर निगम के राजस्व, बाजार और जल विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में तीनों विभागों के कामकाज, विकास कार्यों और कर वसूली की स्थिति की जानकारी ली गई।

निगमायुक्त ने जल विभाग के अधिकारियों को शहर में मौजूद अवैध नल कनेक्शनों पर अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे कनेक्शनों को नियमानुसार वैध किया जाए। इससे अवैध जल आपूर्ति पर रोक लगाने के साथ नागरिकों को नियमित और बेहतर पानी की सुविधा मिल सकेगी।

बैठक में 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। निगमायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक अदालत से पहले अधिक से अधिक करदाताओं को बकाया राशि जमा करने के लिए जागरूक किया जाए।

नागरिकों को संपत्ति कर, जल कर और अन्य बकाया कर जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे शासन द्वारा दी जाने वाली छूट और राहत का लाभ ले सकें।

निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने कहा कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देना और राजस्व वसूली को पारदर्शी व प्रभावी बनाना है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा, अशफाक परवेज कुरैशी, उपायुक्त  शिवांगी महाजन, अंकिता जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp