akhbaar update

पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, जबलपुर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

 



जबलपुर। पितृपक्ष के दौरान गया में पिंडदान और तर्पण करने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने जबलपुर से गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के संचालन से गया जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिल सकेगी।

तीन-तीन फेरे लगाएगी ट्रेन

रेलवे शेड्यूल के अनुसार गाड़ी संख्या 01701/01702 जबलपुर–गया–जबलपुर पितृपक्ष स्पेशल के तीन-तीन फेरे निर्धारित किए गए हैं। ट्रेन 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर 2026 को जबलपुर से रवाना होगी।

24 कोच की रहेगी ट्रेन

पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 4 सामान्य श्रेणी, 12 शयनयान, 4 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इसके अलावा 2 एलएलआरडी कोच भी लगाए जाएंगे। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ट्रेन से यात्रा कर सकेंगे।

रात 9:25 बजे जबलपुर से होगी रवाना

गाड़ी संख्या 01701 जबलपुर–गया स्पेशल 29 सितंबर, 4 अक्टूबर और 9 अक्टूबर को रात 9:25 बजे जबलपुर स्टेशन से रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी।

निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव और समय की ताजा जानकारी भारतीय रेल की वेबसाइट या एनटीईएस ऐप पर जांच लें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp