akhbaar update

डुमना नेचर पार्क में रोपे गए 5 हजार पौधे, निगमायुक्त ने मालगोदाम की सफाई व्यवस्था भी जांची

 




जबलपुर। पर्यावरण संतुलन और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से डुमना नेचर पार्क क्षेत्र में 5 हजार पौधे रोपे गए। नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार की मौजूदगी में उद्यान विभाग के अमले ने पौधरोपण का कार्य किया।

इस दौरान नगर निगम द्वारा तय 11 लाख पौधे लगाने के लक्ष्य को समय सीमा के भीतर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। पौधरोपण अभियान के तहत देशी फलदार और छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए गए, जिससे स्थानीय जैव विविधता को बढ़ावा मिल सके।

                                   

कार्यक्रम के दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, सौरभ मिश्रा, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, शिवांगी महाजन, उद्यान अधिकारी मनीष तड़से और स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

निगमायुक्त ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने परिवार के जन्मदिन, विवाह और अन्य शुभ अवसरों पर एक पेड़ मां के नाम जरूर लगाएं। उन्होंने स्थानीय लोगों और बच्चों से बातचीत कर जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

मालगोदाम पहुंचकर की सफाई व्यवस्था की जांच

पौधरोपण के बाद निगमायुक्त सीधे मालगोदाम क्षेत्र पहुंचे और वहां सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मैदानी अमले को कचरा प्रबंधन बेहतर बनाने, जल निकासी नालियों की नियमित सफाई करने और नागरिक सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त ने कहा कि शहर को स्वच्छ और हराभरा बनाने के लिए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल भी जरूरी है। वहीं, सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp