akhbaar update

12 सितंबर को इंदौर आएंगे राहुल गांधी, युवाओं से करेंगे संवाद

 


इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 12 सितंबर को इंदौर में आयोजित “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम में युवाओं और छात्रों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं और इसमें मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम की जिम्मेदारी युवा कांग्रेस और एनएसयूआई को दी गई है। कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम के लिए नगर निगम से नेहरू स्टेडियम उपलब्ध कराने की अनुमति मांगी है। अनुमति को लेकर कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की।

पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती के मुद्दों पर होगी चर्चा

कांग्रेस के अनुसार, इस अभियान के माध्यम से पेपर लीक, परीक्षाओं और भर्तियों में अनियमितता, बेरोजगारी और शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण जैसे मुद्दों पर युवाओं से संवाद किया जाएगा।

कार्यक्रम के साथ ही शहरों, कस्बों, विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और प्रतियोगी परीक्षा केंद्रों पर “छात्रों की गूंज” अभियान शुरू करने की योजना है।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर देश के अलग-अलग स्थानों पर संवाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि नेहरू स्टेडियम की अनुमति नहीं मिलती है तो कार्यक्रम किसी दूसरे स्थान पर आयोजित किया जाएगा।

नेताओं ने दावा किया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे और इसे युवाओं की समस्याओं और भविष्य से जुड़ा कार्यक्रम बताया।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp