akhbaar update

फिल्मी स्टाइल में पीछा: तिलवारा रोड पर बुलेरो से 6.20 लाख की अवैध शराब जब्त

 


जबलपुर। तिलवारा रोड पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए बुलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। आबकारी टीम को देखकर वाहन सवार तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने पीछा कर कटंगा तिराहा के पास उन्हें पकड़ लिया। कार्रवाई में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

आबकारी अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिली थी कि तिलवारा की ओर से एक बुलेरो में भारी मात्रा में अवैध शराब शहर लाई जा रही है। सूचना मिलते ही आबकारी टीम ने तिलवारा रोड पर जांच शुरू कर दी।

जैसे ही संदिग्ध बुलेरो वहां पहुंची, टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। लेकिन वाहन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। इसके बाद आबकारी टीम ने बुलेरो का पीछा किया और कटंगा तिराहा के पास अपनी सरकारी गाड़ी लगाकर उसे रोक लिया।

वाहन की तलाशी लेने पर बुलेरो से 33 पेटियों में रखी 1550 पाव देशी शराब मिली। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 6 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान कटनी निवासी सोनू चौधरी और साहिल केवट के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp