akhbaar update

मढ़ोताल में सूने मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर, नकदी और मोबाइल चोरी

 



जबलपुर। मढ़ोताल थाना क्षेत्र में सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की दो अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। चोर दोनों घरों से सोने-चांदी के जेवर, नकदी, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले घर से 50 हजार नकद और जेवर चोरी

ग्राम रैगवां निवासी 63 वर्षीय सुशील कुमार चढ़ार, जो शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हैं, 28 अगस्त की शाम पत्नी मालती चढ़ार और बेटियों के साथ घर में ताला लगाकर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सागर जिले के ग्राम जेजटखेड़ा गए थे।

29 अगस्त की रात करीब 12 बजे जब परिवार वापस लौटा तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर गायब थे।

चोर घर से सोने के दो हार, झुमकी, बाली, अंगूठी, छोटा मंगलसूत्र, चांदी का करधन, पायल, चांदी के सिक्के, पूजा के चांदी के सामान, गुल्लक और 50 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। दुकान का कुछ सामान और इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी गायब मिला।

दूसरे घर से जेवर, 4 मोबाइल और नकदी चोरी

शिवाजी नगर मढ़ोताल निवासी दिलीप कुमार पटेल 27 अगस्त को पत्नी और दोनों बच्चों के साथ घर में ताला लगाकर दमोह जिले के ग्राम हुसैना गए थे। 30 अगस्त को दोपहर में जब वह वापस लौटे तो घर का ताला टूटा मिला।

घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। चोर अलमारी से सोने के चार मंगलसूत्र, एक पंचाली, चेन, लॉकेट, अंगूठी, नथ, चांदी की दो जोड़ी पायल, चार चूड़ियां, 10 हजार रुपए नकद और वीवो व ओप्पो कंपनी के चार एंड्रॉयड मोबाइल चोरी कर ले गए।

मढ़ोताल पुलिस ने दोनों मामलों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp