akhbaar update

मढ़ोताल पुलिस का जुए के फड़ पर छापा, 12 जुआरी गिरफ्तार, 8,480 रुपए जब्त

 


जबलपुर। मढ़ोताल पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम रैगवां स्थित आरएमसी प्लांट के पास जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास और जुए के फड़ से ताश के पत्ते और 8 हजार 480 रुपए जब्त किए हैं।

थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि 30 अगस्त 2026 की देर रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग बिजली के पोल के नीचे ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपियों में नीलेश रावत, शिवकुमार कोष्टा, स्वराज कुशवाहा, राहुल सिंह राजपूत, इरशाद खान, सुमित सोंधिया, अक्षय साहू, कपिल पटेल, रोहित सेन, टिंकू उर्फ प्रह्लाद पटेल, साहिल यादव, सुनील पांडे और प्रदीप अहिरवार शामिल हैं।




Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp