akhbaar update

शहपुरा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला

 


जबलपुर। शहपुरा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार बालिग आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को करीब एक साल से वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर परेशान किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, पहली घटना दिसंबर 2025 में हुई थी। आरोप है कि उस दौरान आरोपियों ने नाबालिग का आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे लगातार डराया जाता रहा।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी निखिल सिंह राजपूत और पीड़िता के बीच पहले प्रेम संबंध थे। इसी बात को सार्वजनिक करने की धमकी देकर आरोपियों ने पहली घटना को अंजाम दिया था।

10 अगस्त को दोबारा वारदात का आरोप

पुलिस के अनुसार, धमकी और ब्लैकमेलिंग के चलते आरोपियों ने 10 अगस्त को दोबारा नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। लगातार धमकियों और मानसिक परेशानी से परेशान होकर पीड़िता ने आखिरकार अपनी मां को पूरी घटना बताई।

इसके बाद मां अपनी बेटी को लेकर शहपुरा थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निखिल सिंह राजपूत, संदीप चौहान, प्रशांत पटेल, सौरभ सिंह और एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp