akhbaar update

अवैध हथियार गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल-कट्टे बरामद

                                         



जबलपुर। लार्डगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो देशी कट्टे, तीन जिंदा कारतूस और 3,020 रुपये नकद जब्त किए हैं।

                                    

पुलिस के अनुसार, ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी दीपक जाटव (36) के जीरो डिग्री के पास पिस्टल लेकर घूमने की सूचना मिली थी। सूचना पर लार्डगंज पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, मैगजीन में लोड एक कारतूस और नकदी बरामद हुई।

पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह आकाश पटेल (31) और आनंद चौधरी (29) के साथ मिलकर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का कारोबार करता है। उसने खुलासा किया कि दो महीने पहले उन्होंने छोटू चौबे नामक व्यक्ति से दो पिस्टल, चार देशी कट्टे और कारतूस खरीदे थे, जिनमें से कुछ हथियार पहले ही बेच दिए गए हैं।

दीपक की निशानदेही पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसके दोनों साथियों को भी दबोच लिया। तलाशी के दौरान आनंद चौधरी के पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस और 600 रुपये, जबकि आकाश पटेल के पास से एक देशी कट्टा, एक कारतूस और 900 रुपये बरामद हुए।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा  के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस अब हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क और अन्य खरीदारों की तलाश में जुटी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp