akhbaar update

बरगी बांध के 8 गेट बंद, अब सिर्फ 5 गेटों से छोड़ा जा रहा पानी

 



जबलपुर। डिंडौरी और मंडला क्षेत्रों में बारिश कम होने के बाद बरगी बांध के कैचमेंट एरिया में पानी की आवक भी धीमी हो गई है। इसके चलते बांध प्रबंधन ने पहले से खुले 13 गेटों में से अब 8 गेट बंद कर दिए हैं। फिलहाल बांध के 5 गेट खुले हैं, जिनसे पानी छोड़ा जा रहा है।

बरगी बांध प्रबंधन के अनुसार शनिवार सुबह 8 बजे बांध के 5 गेट 0.50 मीटर की ऊंचाई तक खोले गए। इन गेटों और नहरों के माध्यम से कुल 582 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

वहीं, बांध में पानी की आवक घटकर 961 क्यूमेक रह गई है। वर्तमान में बरगी बांध का जलस्तर 421.15 मीटर दर्ज किया गया है।

नर्मदा का जलस्तर भी घटने लगा

बरगी बांध से पानी छोड़े जाने की मात्रा कम होने के कारण नर्मदा नदी के घाटों पर बढ़ा हुआ जलस्तर भी धीरे-धीरे कम होने लगा है। पिछले तीन से चार दिनों से नदी के घाटों पर पानी बढ़ा हुआ था, लेकिन अब स्थिति सामान्य होने लगी है।

बांध प्रबंधन का कहना है कि जलस्तर को नियंत्रित रखने और पानी की आवक के अनुसार समय-समय पर बांध के गेट खोले और बंद किए जाते हैं।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp