akhbaar update

ग्वारीघाट में अवैध शराब पर पुलिस का छापा, 343 पाव देशी शराब जब्त, आरोपी फरार

 


जबलपुर। ग्वारीघाट थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भीमनगर क्षेत्र से 343 पाव देशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 38 हजार 400 रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपी शिब्बू गोस्वामी की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस को  सूचना मिली थी कि भीमनगर पानी की टंकी के नीचे शिब्बू गोस्वामी अवैध रूप से देशी शराब का भंडारण कर बिक्री की तैयारी कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।

मौके पर रखी दो बोरियों की तलाशी लेने पर उनमें 343 पाव देशी शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। फरार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा  के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp