akhbaar update

मदनमहल में पुलिस की घेराबंदी, दो युवकों से पिस्टल और कारतूस बरामद

 


जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र में नरसिंह मंदिर के पीछे टपरिया बस्ती में पुलिस ने अवैध हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं।

मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज के अनुसार, मंगलवार रात क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू और आयुष जैन अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और मदनमहल पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी की।

पुलिस को देखते ही दोनों युवकों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम आकर्ष सिंह उर्फ लड्डू ठाकुर निवासी महानद्दा और आयुष जैन उर्फ कल्लू निवासी सैनिक सोसायटी बताया।

तलाशी के दौरान आकर्ष सिंह के पास कमर में पिस्टल और आयुष जैन की पैंट की पिछली जेब से एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर हथियारों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp