akhbaar update

रांझी में झाड़ियों के बीच मिला नवजात का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

 



जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के उदय नगर नंबर-दो में 16 नंबर पुलिया के पास झाड़ियों में कपड़े में लिपटा नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना के बाद व्हीकल फैक्टरी के सुरक्षा कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

झाड़ियों में पड़ा मिला शव

पुलिस के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति नवजात के शव को कपड़े में लपेटकर झाड़ियों के बीच छोड़कर चला गया। आसपास से गुजर रहे लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना सुरक्षा कर्मचारियों को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देख रही है, ताकि नवजात को यहां छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके। इसके अलावा आसपास के अस्पतालों और प्रसूति केंद्रों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही नवजात की मौत के कारण और समय की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp