akhbaar update

संस्कार कांवड़ यात्रा के चलते 10 अगस्त को जबलपुर के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश

 


जबलपुर। संस्कार कांवड़ यात्रा और गुसेश्वर शाही सवारी यात्रा के आयोजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने 10 अगस्त (सोमवार) को नगर पालिक निगम क्षेत्र के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। यह आदेश शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से संचालित सभी स्कूलों पर लागू होगा।

प्रशासन के अनुसार यात्रा के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही रहेगी, जिससे यातायात प्रभावित होने की संभावना है। विद्यार्थियों की सुरक्षा और आवागमन में होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

संस्कार कांवड़ यात्रा सोमवार सुबह 7 बजे ग्वारीघाट स्थित सिद्धघाट से प्रारंभ होगी। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पनागर तहसील के ग्राम मटामर स्थित भगवान नर्मदेश्वर भोलेनाथ मंदिर कैलाशधाम पहुंचेगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवकाश के कारण प्रभावित होने वाले पाठ्यक्रम की भरपाई आगामी कार्यदिवसों में अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर कराई जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp