akhbaar update

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 318 पाव देशी शराब जब्त

 



जबलपुर। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 318 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा है। जब्त शराब की कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शराब के साथ पकड़ लिया।

पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी शराब कहां से लाया था और इसे किन लोगों को बेचने वाला था।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp