akhbaar update

ग्वारीघाट में पुलिस की कार्रवाई, बैग में छिपाकर रखा था 11 किलो से ज्यादा गांजा

 



जबलपुर। ग्वारीघाट क्षेत्र में पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने नशीले पदार्थ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 11 किलो 79 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 54 हजार रुपये बताई गई है।



पुलिस के मुताबिक बुधवार रात क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि आयुर्वेदिक कॉलेज के सामने सोनू चाय की दुकान पर दो युवक पिट्ठू बैग लेकर बैठे हैं। उनके बैग में बड़ी मात्रा में गांजा होने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

टीम ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मनीष कोरी निवासी गोरखपुर और मदन विश्वकर्मा निवासी पाटन के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान मनीष के बैग से गांजे के चार पैकेट और मदन के बैग से तीन पैकेट बरामद किए गए। वजन कराने पर कुल 11 किलो 79 ग्राम गांजा मिला।

पुलिस ने गांजा जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब उनसे पूछताछ कर यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे किसे पहुंचाया जाना था।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp