akhbaar update

हर घर तिरंगा अभियान: जीआरपी ने जबलपुर रेलवे स्टेशन पर निकाला तिरंगा मार्च

 


जबलपुर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) जबलपुर ने रेलवे स्टेशन परिसर में तिरंगा मार्च निकाला। जीआरपी के अधिकारी और कर्मचारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर प्लेटफॉर्म और मुसाफिरखाना क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक किया।

मार्च में रेलवे के टीटीई, कुली, वेंडर, ऑटो चालक और यात्रियों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान सभी से अपने घर और आसपास सम्मानपूर्वक तिरंगा लगाने की अपील की गई।

जीआरपी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और हर घर तिरंगा लगाने के लिए जनजागरूकता बढ़ाना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp