akhbaar update

खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, ब्लिंकिट स्टोर से 12 हजार रुपये का घी जब्त

 


जबलपुर। मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने धन्वंतरि नगर स्थित ब्लिंकिट स्टोर का निरीक्षण किया। यहां से गोवर्धन घी का नमूना लेने के साथ 12 हजार रुपये कीमत का घी जब्त किया गया।



खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के अनुसार, टीम ने धन्वंतरि नगर के ब्लिंकिट स्टोर से गोवर्धन घी का नमूना लिया। इसके अलावा ग्रीन सिटी स्थित राहुल सेल्स से पारस घी तथा अधारताल स्थित विशाल मेगा मार्ट से प्योर बेस्ट और नमस्ते इंडिया ब्रांड के घी के नमूने लिए गए।

अधारताल स्थित विशाल मेगा मार्ट से ब्राउन चना और मिर्च पाउडर के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार कुल 6 नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला, भोपाल भेजे जा रहे हैं। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन का कहना है कि मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp