akhbaar update

मोबाइल स्क्रीन हुई ब्लैक, क्रेडिट कार्ड से 75 हजार रुपये उड़ाए, साइबर ठगी का मामला दर्ज




जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के अमखेरा निवासी एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। युवक का आरोप है कि मोबाइल अचानक ब्लैक स्क्रीन होने के बाद रीसेट हो गया और कुछ ही समय में उसके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से 75 हजार रुपये की ऑनलाइन खरीदारी कर ली गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार अमखेरा निवासी हेमंत कुशवाहा, जो एक निजी सुजुकी शोरूम में कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि 29 जुलाई को वह शोरूम में अपने मोबाइल पर फेसबुक रील देख रहे थे। इसी दौरान अचानक मोबाइल की स्क्रीन पूरी तरह ब्लैक हो गई। करीब आधे घंटे बाद मोबाइल दोबारा चालू हुआ, लेकिन वह पूरी तरह रीसेट हो चुका था।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 31 जुलाई को आवश्यक मोबाइल एप्स दोबारा डाउनलोड करते समय उन्होंने एसबीआई क्रेडिट कार्ड का एप भी इंस्टॉल किया। एप में लॉगिन करने पर पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से 7,500 रुपये के 10 पबजी यूसी वाउचर, यानी कुल 75 हजार रुपये का भुगतान अमेजन के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कर दिया गया है।

युवक ने इसकी शिकायत अधारताल थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जानकारी साइबर सेल को भेज दी है। अब साइबर विशेषज्ञ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और संबंधित डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp