akhbaar update

कार्रवाई नहीं होने से नाराज युवक ने थाने के सामने खुद पर डाला पेट्रोल, हालत गंभीर

 





जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में रविवार को हड़कंप मच गया, जब प्रभात नगर निवासी गंगाराम नामक युवक ने कथित रूप से कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर थाने के सामने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक अपनी शिकायत को लेकर थाने पहुंचा था और पुलिस कार्रवाई नहीं होने से नाराज था। इसी दौरान उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत युवक को बचाया और उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक किस मामले में कार्रवाई नहीं होने से परेशान था और उसने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। थाने के सामने हुई इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update