akhbaar update

बंद कमरे में युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू




 जबलपुर। एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक कमरे के भीतर युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वीडियो लार्डगंज थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक बेल्ट से दूसरे युवक की पिटाई करता नजर आ रहा है, जबकि पीड़ित हाथ जोड़कर रहम की गुहार लगाता दिखाई दे रहा है। आरोपियों द्वारा उसे बिस्तर पर पटककर भी मारपीट की जा रही है।

वीडियो में यह भी प्रतीत हो रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति पूरी घटना का वीडियो बना रहा है और बीच-बीच में निर्देश भी दे रहा है। पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो किसी होटल या बंद कमरे का हो सकता है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पीड़ित युवक कौन है, उसके साथ मारपीट क्यों की गई और घटना में शामिल आरोपी कौन हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान कर ली गई है, लेकिन वह फिलहाल शहर से बाहर होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं हो सका है। मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update