akhbaar update

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी हमले में युवक की उंगलियां कटीं

 





जबलपुर। दमोह रोड स्थित लखनी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें एक युवक की हाथ की उंगलियां कट गईं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा।

पुलिस के मुताबिक, कोमल सिंह लोधी और राजन सिंह लोधी के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था।  राजन सिंह, बृजेंद्र सिंह, मूरत सिंह, रम्मू सिंह और अन्य लोग विवादित जमीन पर मकान निर्माण का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान कोमल सिंह वहां पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में कोमल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके हाथ की उंगलियां कट गईं। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कराया।

सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update