akhbaar update

चाकू बेचने निकला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा, 5 चाइना चाकू बरामद

 



स्टेडियम के पीछे ग्राहक का इंतजार कर रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश नाकाम

जबलपुर। पनागर थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच चाइना चाकू बरामद किए हैं। आरोपी इन चाकुओं को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में था।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव के मार्गदर्शन में पनागर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

पुलिस को सूचना मिली थी कि राजू उर्फ काशी बर्मन (20) निवासी चंद्र नगर, बिसौंदी, पनागर, मौलाना अब्दुल कलाम स्टेडियम के पीछे चाकू बेचने के लिए खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजू उर्फ काशी बर्मन बताया। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद थैले से पांच चाइना चाकू बरामद हुए।

अधारताल के युवक से खरीदे थे चाकू

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये चाकू महाराजपुर, अधारताल निवासी अभिषेक उर्फ छिंगा पटेल से खरीदे थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चाकू किसे बेचने वाला था और इस कारोबार में उसके साथ और कौन लोग जुड़े हैं।

पनागर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा के तहत मामला दर्ज कर पांचों चाकू जब्त कर लिए हैं।

इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक रजनीश भदौरिया, प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद रजक और आरक्षक सचिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp