akhbaar update

कुएं में जहरीली गैस से दो दोस्तों की मौत, मोटर सुधारने उतरे थे दोनों



बालाघाट।  किरनापुर थाना क्षेत्र के पिपरटोला गांव में 50 फीट गहरे कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों कुएं में मोटर सुधारने के लिए उतरे थे। घटना के बाद एसडीईआरएफ की टीम ने करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद दोनों के शव बाहर निकाले।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम महेश चौधरी (45) अपने दोस्त युवराज बिसेन (55) के घर के पीछे बने कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरे थे। कुएं के अंदर जहरीली गैस और ऑक्सीजन की कमी के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई। महेश को बचाने के लिए युवराज भी कुएं में उतर गए, लेकिन वे भी गैस की चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर किरनापुर थाना पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा उपकरण और ऑक्सीजन सिलेंडर की मदद से जवान 50 फीट गहरे कुएं में उतरे और रात करीब 10 बजे दोनों शवों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला।

थाना प्रभारी राजकुमार चौधरी ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update