akhbaar update

मदन महल अंडरब्रिज के नीचे कार में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

 




जबलपुर। मदन महल रेलवे स्टेशन के पास स्थित अंडरब्रिज के नीचे  एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।


कार से उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।



दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।



फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


(खबर अपडेट की जा रही है...)

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update