akhbaar update

दीवार में सेंध लगाकर हार्डवेयर दुकान में चोरी, दूसरे मामले में गोदाम से नकदी और सामान पार

 




जबलपुर।  विजय नगर और संजीवनी नगर थाना क्षेत्रों में चोरी के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विजय नगर थाना पुलिस के अनुसार, शीतलपुरी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय साहिल शाह की कृषि उपज मंडी हाट बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह जब दुकान पहुंचे तो पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। अज्ञात चोर दीवार तोड़कर दुकान में घुस गए और एंगल, ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीन, मार्बल कटर, कॉपर तार के बंडल, कटिंग व्हील की पेटियां तथा गल्ले में रखे करीब 92 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में छोटा जैन मंदिर के पास रहने वाले 31 वर्षीय संजय मिश्रा ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। संजय मिश्रा टेंट हाउस और फ्लावर डेकोरेशन का काम करते हैं। उनका गोदाम रुद्राक्ष पार्क के पीछे स्थित है। शिकायत के अनुसार, गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी ने 3 जुलाई की रात 30 हजार रुपये रखे थे। अगले दिन गोदाम पहुंचने पर नकदी, ऑटो की बैटरी और एलईडी लाइट का सामान गायब मिला। अज्ञात चोर रात के समय गोदाम से सामान और नकदी चोरी कर ले गए।

पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update