akhbaar update

मदन महल स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल सील, अनियमितताएं मिलने पर मरीज मेडिकल कॉलेज शिफ्ट

 





जबलपुर। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर  राजस्व, नगर निगम, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मदन महल स्थित स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अस्पताल में अनियमितताएं पाए जाने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया।



अस्पताल में भर्ती मरीजों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शिफ्ट किया गया। संयुक्त जांच दल ने अस्पताल से जुड़े दस्तावेजों और व्यवस्थाओं की भी जांच की। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति है।

अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान सामने आई अनियमितताओं के आधार पर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp