akhbaar update

पुष्पक एक्सप्रेस के शौचालय में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, बीना स्टेशन पर मचा हड़कंप

 


बीना। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल-बीना रेलखंड पर गुरुवार देर रात पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के शौचालय में एक यात्री का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन पर रोका गया। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 12534 पुष्पक एक्सप्रेस गुरुवार रात करीब 10 बजे भोपाल से रवाना हुई थी और उसका अगला निर्धारित ठहराव ललितपुर था। देर रात करीब 12 बजे ट्रेन के गार्ड ने जनरल कोच के शौचालय की खिड़की पर एक यात्री को फंदे से लटका देखा। इसके बाद तत्काल रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी गई।

बीना स्टेशन पर उतारा गया शव

सूचना मिलने के बाद ट्रेन को बीना रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर रोका गया। पहले से मौजूद जीआरपी टीम ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

आधार कार्ड से हुई पहचान

पुलिस की तलाशी के दौरान मिले आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान गोरावर सिंह (30), पिता कुंजीलाल, निवासी कलीन चौक पदनिया, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई।

भोपाल से कर रहा था यात्रा

ट्रेन में मौजूद कुछ यात्रियों ने पुलिस को बताया कि युवक भोपाल रेलवे स्टेशन से ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। फिलहाल जीआरपी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp