akhbaar update

क्लेरेंस हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार का इनामी था बाबा ईसाई



जबलपुर। रांझी क्षेत्र में 23 अप्रैल को हुए क्लेरेंस उर्फ राजा हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास रिंकू नेल्सन उर्फ बाबा ईसाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसे कटंगा क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, क्लेरेंस की हत्या चलती मोटरसाइकिल पर सिर में गोली मारकर की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया था कि वारदात के पीछे जमीन विवाद कारण था।

इस मामले में पुलिस पहले ही तेजबल उर्फ अरुण रैकवार, मोहित ठाकुर, प्रिंस नेल्सन और एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने प्रिंस नेल्सन के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल और मोटरसाइकिल भी जब्त की थी।

जांच में सामने आया है कि करीब 15 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद इस हत्याकांड की मुख्य वजह बना। अब पुलिस मुख्य आरोपी बाबा ईसाई से पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की साजिश, इसमें शामिल अन्य लोगों और पूरी घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरारी के दौरान आरोपी पर घोषित इनाम 10 हजार से बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया था। लगातार दबिश और तलाश के बाद आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है और यदि अन्य लोगों की भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update