akhbaar update

होटल और डेयरियों में खाद्य सामग्री की जांच, गंदगी मिलने पर दी चेतावनी

 




जबलपुर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए नगर निगम ने  सिविल लाइन और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल के नेतृत्व में टीम ने कई होटल, डेयरी और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान रामजी डेयरी, शंकर डेयरी, हनुमान डेयरी, मनमोहन होटल, गोपाल होटल, लकी चिकन सेंटर और बॉबी मटन शॉप सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर पनीर, दही, सब्जी की ग्रेवी और आटे की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। वहीं कई दुकानों में साफ-सफाई की कमी भी पाई गई। टीम ने जांच के लिए खाद्य पदार्थों के नमूने भी एकत्र किए हैं।

निगम मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गोयल ने बताया कि फिलहाल दुकानदारों को सुधार का अवसर दिया गया है। जिन प्रतिष्ठानों में अधिक गंदगी मिली है, उन्हें जल्द व्यवस्था सुधारने की सख्त चेतावनी दी गई है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य व्यापारियों को परेशान करना नहीं, बल्कि लोगों तक सुरक्षित और शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचाना है। जल्द ही दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। यदि इस दौरान भी नियमों का पालन नहीं मिला तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update