akhbaar update

मदनमहल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त; पति-पत्नी गिरफ्तार

 


जबलपुर। मदनमहल थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी और देशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 43 बोतल, 818 पाव अंग्रेजी शराब और 387 पाव देशी शराब के साथ बिक्री से प्राप्त 6,150 रुपये नकद भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

जबलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp