akhbaar update

MP Transco ने अटेंडेंट के 61 पदों के लिए फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन आयोजित किया।

 




जबलपुर। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) में सबस्टेशन अटेंडेंट के 60 और सिविल अटेंडेंट के 1 पद सहित कुल 61 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई।

एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता नवीन पांडे ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। इनमें सबस्टेशन अटेंडेंट के 47 और सिविल अटेंडेंट के 1 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। यह भर्ती प्रक्रिया जून 2025 में जारी विज्ञापन के अनुसार पूरी की गई।

दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, तकनीकी और अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों और पारदर्शी व्यवस्था के तहत कराई गई, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर मानव संसाधन विभाग से मुख्य अभियंता धीरेंद्र सिंह, अधीक्षण अभियंता नवीन पांडे, एचआर मैनेजर अमित मेहरोलिया, कार्यपालन अभियंता इकबाल खान, सहायक अभियंता अदिति धुर्वे, रित्विक मिश्रा, डीजी गोस्वामी, अजय शर्मा, कुशल पाल सिंह, दीपक वनेकर, शैलेन्द्र चार्ल्स और अमितेंद्र उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp