akhbaar update

गढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 जुआरी गिरफ्तार, 85 हजार रुपए जब्त, थाने में दिलाई नशामुक्ति की शपथ

 



जबलपुर। गढ़ा थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जुआ फड़ पर छापा मारकर 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से करीब 85 हजार रुपए नकद जब्त किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।



पुलिस के अनुसार लंबे समय से गढ़ा क्षेत्र में अर्पित ठाकुर के जुआ फड़ के संचालन की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने सभी 20 आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों को गढ़ा थाना लाया गया, जहां पुलिस ने उन्हें नशा और अपराध से दूर रहने की शपथ दिलाई। सभी ने भविष्य में जुआ नहीं खेलने, किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने और नशामुक्त मध्य प्रदेश अभियान में सहयोग करने का संकल्प लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। साथ ही सामाजिक जागरूकता के उद्देश्य से उन्हें अपराध और नशे से दूर रहने की समझाइश भी दी गई। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp