akhbaar update

बंजारी घाट में सड़क के गड्ढे में पलटा कोयले से भरा ट्रक, यातायात हुआ बाधित

 



मंडला। मंडला-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर बिछिया थाना क्षेत्र के बंजारी घाट में गुरुवार सुबह सड़क पर बने बड़े गड्ढे के कारण कोयले से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में लदा कोयला सड़क पर बिखर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। चालक और परिचालक को मामूली चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही बिछिया पुलिस, एफआरवी और हाईवे हेल्पलाइन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने ट्रक और सड़क पर बिखरे कोयले को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

स्थानीय निवासी मोंटू खान ने बताया कि हाईवे पर सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया है। सुबह करीब 9:30 बजे रायपुर की ओर से आ रहा कोयले से लदा ट्रक इसी गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया। उन्होंने बताया कि हादसे के समय कोई अन्य वाहन ट्रक की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

बिछिया थाना प्रभारी रंजीत सैयाम ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण ट्रक पलटा। ट्रक को सड़क किनारे हटवाकर राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर यातायात बहाल करा दिया गया। हालांकि हादसे के बाद कुछ समय तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp