akhbaar update

पुलिस विभाग में 18 हजार नई भर्तियां होंगी, बड़े स्तर पर प्रमोशन की तैयारी

 


मुख्यमंत्री मोहन यादव अचानक पहुंचे पुलिस मुख्यालय, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती और पदोन्नति को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। आने वाले समय में पुलिस विभाग में 18 हजार नई भर्तियां की जाएंगी। इसके साथ ही बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया भी जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास गृह विभाग का भी प्रभार है, इसलिए पुलिस विभाग की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए वे पुलिस मुख्यालय पहुंचे हैं।

25 हजार पुलिसकर्मियों को मिल चुका प्रमोशन

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग में चल रही प्रशासनिक व्यवस्थाओं और पदोन्नति प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक करीब 25 हजार पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी जा चुकी है। अब विभाग में 18 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया को लेकर मुख्य सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लगातार चर्चा की जा रही है। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

कानून व्यवस्था को और मजबूत करने पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल को मजबूत करने से प्रदेश की कानून व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी। नई भर्ती से पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कमी दूर करने में मदद मिलेगी और पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकेगा।

बैठक में समान नागरिक संहिता, मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर भी मुख्यमंत्री ने अपने विचार रखे। सरकार का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के साथ प्रदेश में कानून व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp