भोपाल। राजधानी भोपाल से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस 1 अगस्त से भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई के लिए रोजाना उड़ानों की शुरुआत करने जा रही है। इन उड़ानों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।
एयर इंडिया ग्रुप के पुनर्गठन के तहत भोपाल से संचालित अधिकांश घरेलू उड़ानों का संचालन अब एयर इंडिया एक्सप्रेस करेगी। हालांकि, सुबह की दिल्ली-भोपाल-दिल्ली उड़ान पहले की तरह एयर इंडिया के जरिए संचालित होती रहेगी।
नई व्यवस्था के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी उड़ानें आधुनिक एयरबस ए-320 नियो विमान से संचालित होंगी। इससे यात्रियों को दिनभर अलग-अलग समय पर दिल्ली और मुंबई जाने के अधिक विकल्प मिलेंगे।
उड़ानों का समय
भोपाल–दिल्ली (IX-1789/1790)
- दिल्ली से प्रस्थान: सुबह 10:40 बजे
- भोपाल आगमन: दोपहर 12:05 बजे
- भोपाल से प्रस्थान: दोपहर 12:45 बजे
- दिल्ली आगमन: दोपहर 2:15 बजे
भोपाल–दिल्ली (IX-1791/1792)
- दिल्ली से प्रस्थान: दोपहर 3:05 बजे
- भोपाल आगमन: शाम 4:30 बजे
- भोपाल से प्रस्थान: शाम 5:10 बजे
- दिल्ली आगमन: शाम 6:40 बजे
भोपाल–मुंबई (IX-1788/1798)
- मुंबई से प्रस्थान: सुबह 11:20 बजे
- भोपाल आगमन: दोपहर 1:00 बजे
- भोपाल से प्रस्थान: दोपहर 1:40 बजे
- मुंबई आगमन: दोपहर 3:25 बजे
एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि इन नई उड़ानों से भोपाल की घरेलू हवाई कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। यात्री एयर इंडिया एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।