akhbaar update

बरगी बांध में बढ़ी पानी की आवक, जलस्तर 413.75 मीटर पहुंचा; कलेक्टर ने लिया जायजा




जबलपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण बरगी बांध में पानी की आवक तेज हो गई है। नर्मदा नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में जारी मूसलाधार बारिश का असर अब बांध के जलस्तर पर साफ दिखाई दे रहा है। बांध का जलस्तर बढ़कर 413.75 मीटर हो गया है।

बांध में तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बरगी बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बांध में पानी की आवक, जलभराव और जल प्रबंधन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की।

अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों से बांध की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी रखने को कहा।

15 क्यूमेक पानी नहर में छोड़ा जा रहा

बांध अधिकारियों ने बताया कि बारिश के कारण बांध में लगातार पानी पहुंच रहा है। वहीं किसानों की खरीफ फसलों की सिंचाई को ध्यान में रखते हुए दाईं तट नहर से 15 क्यूमेक पानी छोड़ा जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार नहर के शुरुआती हिस्से से लेकर 6.94 किलोमीटर तक पानी का प्रवाह सामान्य रूप से जारी है। नहर में अभी तक किसी प्रकार की रुकावट सामने नहीं आई है।

जबलपुर, पनागर और सिहोरा के किसानों को मिलेगा लाभ

दाईं तट नहर से छोड़े जा रहे पानी से जबलपुर के अलावा पनागर और सिहोरा क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा। इससे खरीफ फसलों की सिंचाई में आसानी होगी और किसानों को राहत मिलेगी।

जिला प्रशासन और बांध प्रबंधन द्वारा बांध के जलस्तर और पानी की आवक पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp