जबलपुर - विजयनगर थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की घटना सामने आई है। लक्ष्मीपुरम स्थित कृष्णा इलाइट निवासी 42 वर्षीय स्वाति गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह निजी नौकरी करती हैं। 9 जून को घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। चार दिन बाद 13 जून को वापस लौटीं तो मकान का दरवाजा खुला मिला।
घर के अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी गायब मिली। आशंका है कि अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। विजयनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।