जबलपुर - सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला की पेड़ की टहनी गिरने से हुई चोट के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, 57 वर्षीय कमला बाई निवासी रामपुर, गोरखपुर 12 जून की शाम करीब 4:50 बजे पेड़ की टहनी सिर पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।
परिजन उन्हें उपचार के लिए हैदराबाद ओमेगा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी बेटी आशा ने भर्ती कराया था। इलाज के दौरान 12 जून की रात करीब 11:20 बजे कमला बाई ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल से मिली सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Tags
Jabalpur