जबलपुर - तिलवारा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सोनी कॉलोनी शास्त्रीनगर निवासी 59 वर्षीय राजेन्द्र वासनिक ने सूचना दी कि उनकी बेटी राशि वासनिक (22) निजी नौकरी करती थी। 11 जून की सुबह उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। उसे उल्टी-दस्त की शिकायत थी और सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी।
परिजन उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 12 जून की शाम करीब 7 बजे राशि की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद चल सकेगा।
Tags
Jabalpur