akhbaar update

शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, मामला दर्ज

 




जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आशीष सोनकर (31) निवासी खाई मोहल्ला ने बताया कि वह ई-रिक्शा और ऑटो चलाता है। 12 जून 2026 की रात करीब 11 बजे वह भोजन करने के बाद अपने घर के बाहर खड़ा था।

इसी दौरान आरोपी प्रियांशु रजक, हिमांशु रजक और शुभम रैकवार उसके पास पहुंचे और शराब पीने के लिए एक हजार रुपये मांगने लगे। जब आशीष ने रुपये देने से इनकार किया तो तीनों गाली-गलौज करने लगे।

पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर हिमांशु रजक और शुभम रैकवार ने उसे पकड़ लिया, जबकि प्रियांशु रजक ने चाकू से हमला कर उसके सिर में चोट पहुंचा दी। इसी बीच आरोपियों के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए और मारपीट करने लगे।

घटना के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

हनुमानताल थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update