akhbaar update

सिहोरा में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत; आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

 


कुम्ही रोड मझगवां में हादसे के बाद लगा जाम, पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू की

जबलपुर। सिहोरा के कुम्ही रोड स्थित मझगवां क्षेत्र में  दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने मौके पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दी। पुलिस के समझाइश देने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

पुलिस के अनुसार बंदरकोला निवासी शिवम मार्को बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कुम्ही मोड़ बाइपास के पास तेज गति से आ रही कार क्रमांक एमपी-13 एएच-3616 ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवम बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और वाहन की चपेट में आने से उन्हें गंभीर चोटें आईं।

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update