akhbaar update

मीटर में छेड़छाड़ कर बिजली चोरी का खुलासा, पुलिस जांच शुरू

 



जबलपुर -गोहलपुर के गाजीनगर क्षेत्र में बिजली मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली बिल कम कराने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर बिजली विभाग की टीम ने जांच की, जिसमें एक उपभोक्ता के मीटर में अवैध रूप से छेड़छाड़ पाई गई।

मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, जांच के दौरान संजयनगर निवासी ममता साहू के घर लगे बिजली मीटर में इनकमिंग फेस की सीटी वायर कटी हुई मिली, जिससे वास्तविक बिजली खपत कम दर्ज हो रही थी। इससे विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा रहा था।

पूछताछ में उपभोक्ता ने बताया कि गाजीनगर निवासी कुतुबुद्दीन अंसारी उर्फ बबलू ने 1500 रुपये लेकर मीटर में बदलाव किया था और दावा किया था कि इससे बिजली का बिल कम आएगा। उसने मीटर खोलकर उसमें छेड़छाड़ की और फिर दोबारा लगा दिया।

बिजली विभाग का मानना है कि यह अकेला मामला नहीं है और आरोपी ने कई अन्य उपभोक्ताओं के मीटरों में भी इसी तरह की छेड़छाड़ की हो सकती है। विभाग को बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है, जिसमें अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

मामले की शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update