akhbaar update

बेकाबू पिकअप ने मचाया कहर, तीन वाहनों को मारी टक्कर; कई लोग घायल

 




जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक की लापरवाही से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। बेकाबू पिकअप ने पहले एक बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी और मौके से भागने लगा। पीछा करने के दौरान उसने एक अन्य बाइक को भी टक्कर मार दी, जिससे कई लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार महुआखेड़ा निवासी 25 वर्षीय शिवम पटेल मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता है। वह देर रात अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 34 जी 0719 का चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एलबीएस कॉलेज के पास जा रही एक बाइक को टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार संजीव ठाकुर निवासी मदनमहल और संजीत भोजक निवासी खटीक मोहल्ला घायल हो गए।

घटना को देखकर शिवम पिकअप वाहन का पीछा करने लगा। जैसे ही वह नुनसर तिराहे के पास पहुंचा, पिकअप चालक ने उसकी बाइक को भी पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उसकी बाइक सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 20 जेड वाय 8247 से जा टकराई। इस दुर्घटना में शिवम को हाथ और पैरों में चोटें आईं, वहीं कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

पाटन थाना पुलिस ने आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस चालक की तलाश कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update