akhbaar update

कटंगी-सिंग्रामपुर रोड पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर घायल

 



जबलपुर। कटंगी-सिंग्रामपुर मार्ग पर देर रात दो मोटर साइकिलों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, सागर जिले के ग्राम बलैया निवासी लक्ष्मण धनगर अपने एक दोस्त के साथ भजियां गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। वहीं दूसरी ओर एक युवक अपनी दादी को सगोड़ी गांव छोड़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान सिंग्रामपुर और कटंगी के बीच दोनों बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। राहगीरों ने उन्हें खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइकों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update