akhbaar update

तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

 



जबलपुर। पाटन थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मदर टेरेसा निवासी 36 वर्षीय राकेश कुमार राय ने बताया कि 18 जून की रात वह अपने परिचित सत्येंद्र लोधी और मुकेश बर्मन के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिलों से पाटन में एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में जा रहे थे। रात करीब 9 बजे जब वे उड़ना चौराहे के आगे पहुंचे, तभी जबलपुर की ओर से आ रहे ऑटो क्रमांक एमपी-20-जेडएक्स-3543 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के कारण सत्येंद्र लोधी और मुकेश बर्मन सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद घायलों को तत्काल उपचार के लिए हेल्थ सिटी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पाटन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऑटो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update